{"_id":"692ddcb4ef5ea666640db938","slug":"for-the-first-time-in-the-state-consumers-will-get-concession-in-electricity-bills-energy-minister-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-153098-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पहली बार बिजली बिल में उपभोक्ताओं को मिलेगी रियायत : ऊर्जा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पहली बार बिजली बिल में उपभोक्ताओं को मिलेगी रियायत : ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन
कुंडा विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को बिजली बिल राहत योजना का शुभारंभ ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 1.25 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जो लंबे समय से भुगतान नहीं करने के कारण बकायेदार हैं। दो लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कई वर्षों से बिल जमा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में इतनी व्यापक और ऐतिहासिक छूट देने वाली योजना लागू की गई है, जिसका उद्देश्य आम जनता को आर्थिक राहत देना है।
उपकेंद्र पर आयोजित शिविर में मंत्री ने जिले में बकाया बिजली बिलों की स्थिति का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हजारों परिवार ऐसे हैं जिन्हें अपने कनेक्शन की जानकारी तक नहीं थी और वर्षों तक बिल बढ़ते जाने से उन पर लाखों का बकाया चढ़ गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को अपने बिल में त्रुटि लगती है तो विभाग उसकी संशोधित बिलिंग सुनिश्चित करेगा। उपभोक्ता चाहे तो एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं या किस्तों में राशि जमा करने का विकल्प भी उपलब्ध है।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री का स्वागत मुख्य अभियंता प्रयागराज अशोक सिंह, अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी तथा अधिशासी अभियंता कुंडा राजेश कुमार मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर किया। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र उर्फ राजन, पूर्व सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष पति शिवकुमार तिवारी, प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, उदय शंकर पांडेय, ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।