फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fogging and spraying will be done from city to village

Pratapgarh News: शहर से लेकर गांव तक होगी फाॅगिंग, छिड़काव

Fri, 29 Sep 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 29 Sep 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Fogging and spraying will be done from city to village
रोस्टर तय, ब्लॉक व नगर पंचायत के कर्मचारी क्षेत्रीय सीएचसी व पीएचसी की टीम संग करेंगे काम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



प्रतापगढ़। डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार का प्रकोप न बढ़े इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अब ब्लॉक व नगर पंचायत के कर्मचारी फाॅगिंग व एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव करेंगे। शुक्रवार को सीएमओ की ओर से बैठक के बाद जिला मलेरिया विभाग की टीम ने रोस्टर बना दिया है।


जिला मलेरिया अधिकारी एके दुबे, निरीक्षक संतोष कुमार, सीएमओ डॉ जीएम शुक्ला ने लालगंज, पट्टी, कुंडा, रानीगंज सहित दस प्रमुख सीएचसी के अधीक्षकों के साथ जूम पर संवाद कर फाॅगिंग व दवाओं के छिड़काव का रोस्टर बनाया। सप्ताह के पहले सोमवार व अंतिम शनिवार को टीम गठित कर शहर से गांव तक फाॅगिंग होगी। घनी बस्ती में कूड़े के ढ़ेर, जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। सभी कामकाज करेनी वाली टीम के सदस्य मौके पर ही अपने मोबाइल से फोटो जिला मलेरिया अधिकारी को प्रेषित करेंगे। इस कामकाज में नगर पंचायत, ब्लॉक के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed