फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fog knocked for the first time in Belha, saw Suryadev after 9 o'clock in the morning

बेल्हा में पहली बार कोहरे ने दी दस्तक, सुबह 9 बजे के बाद सूर्यदेव के हुए दर्शन

Wed, 27 Nov 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fog knocked for the first time in Belha, saw Suryadev after 9 o'clock in the morning
मंगलवार को सुबह पड़े घने कोहरे में सदर चौराहे पर लाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : PRATAPGARH
नवंबर माह के अंतिम चरण में ठंड के सीजन में पहली बार मंगलवार को घने कोहरे ने दस्तक दी। ठंड का असर भी तेज रहा। कोहरे की चादर से पूरा वातावरण ढका रहा। सडक़ों पर दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन रेंगते रहे। बाजारों में दोपहर बाद भीड़ दिखी। शहर से लेकर गांव तक लोग स्वेटर व जैकेट में नजर आए। अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूनतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

आमतौर पर कोहरे का असर दिसंबर माह मेें देखा जाता है। मगर इस बार नवंबर माह में ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। करीब एक हप्ते से पुरवा और पछुआ हवाओं के द्वंद्व के बीच आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी थी। सोमवार को बादलों के चलते धूप का असर कम रहा। शाम को पुरवा हवाएं मंद गति में चलीं तो आसमान मेें बादलों ने मजबूत पैठ कर ली।
विज्ञापन

आधी रात के बाद कोहरे का असर शुरू हो गया। भोर में पूरे वातावरण में कोहरे की चादर तन गई। सुबह लोगों की आंख खुली तो दरवाजे तक कोहरे का असर देख लोग हैरान हो उठे। कोहरा इतना घना था कि लोगों को नजदीक में भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बड़े वाहन से लेकर छोटे वाहन तक सभी रेंग रहे थे। वाहनों की लाइटें जुगनू की तरह जल रही थीं। शहर मेें मार्निंग वाक के लिए भी लोग कम निकले। पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इक्का-दुक्का लोग जो भी मार्निंग वाक के लिए निकले, वो सभी स्वेटर, जैकेट से लैस रहे। शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, रोडवेज बसअड्डा आदि प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें भी इक्का-दुक्का खुली रहीं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। ठंड से सभी परेशान रहे। स्कूली वाहन भी रेंगते रहे। सुबह लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

सुबह 8 बजे के बाद पछुआ हवाएं मंद गति में चलीं तो कोहरा छंटने लगा। सुबह 9 बजे मौसम साफ हो गया। हालांकि शाम को फिर से कोहरे का असर दिखने लगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि ठंड का असर शुरू हो गया है। कोहरे ने भी आगाज कर दिया है।

मंगलवार को सुबह घने कोहरे में बच्चों को स्कूल जाने के लिए सड़क पार कराता युवक।

मंगलवार को सुबह घने कोहरे में बच्चों को स्कूल जाने के लिए सड़क पार कराता युवक।- फोटो : PRATAPGARH

मंगलवार को घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरी ट्रेन।

मंगलवार को घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरी ट्रेन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed