फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fog in the afternoon, sunny

दोपहर में छटा कोहरा, खिली धूप

Wed, 22 Jan 2020 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fog in the afternoon, sunny
मंगलवार को कड़ाके की ठंड में स्कूटी से बच्चों को स्कूल ले जाती महिला। - फोटो : PRATAPGARH
मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। ठंड व गलन से लोगों का बुरा हाल था। मगर दोपहर बाद पश्चिमी हवाओं के दस्तक देने से मौसम साफ हो गया। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान 19.0 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। गलन व ठंड से लोगों का बुरा हाल था। बर्फीली हवाओं का असर तेज रहा। आसमान में सुबह से ही बादलों की उमड़-घुमड़ रही। गलन व ठंड का असर सुबह से ही बना रहा। घरों में लोग अलाव के सहारे बैठे रहे। सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर बाद पश्चिमी हवाओं ने दस्तक दी तो मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। इससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। दिनभर बाजारों में रंगत रही। हालांकि शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। धुंध छाने लगी। जगह-जगह अलाव धधकने लगे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से गलन बढ़ी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 19.0 व न्यूनतम तापमान 7.6डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed