{"_id":"658f37dd4753bed0190688b2","slug":"fog-during-the-day-sunlight-dimmed-due-to-fog-cold-increased-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-9921-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिन में कोहरा, धुंध से धूप कुंद, गलन भरी ठंड से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिन में कोहरा, धुंध से धूप कुंद, गलन भरी ठंड से परेशानी
Sat, 30 Dec 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
पछुआ हवाओं के साथ कोहरे का सितम शुक्रवार को भी जारी रहा। तापमान लुढ़कने से ठिठुरन भरी ठंड से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को पूरे दिन धुंध की वजह से सूरज दुबका रहा। थोड़ी देर के लिए निकली धूप लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाई। सुबह से पछुवा हवाओं का जोर कोहरे पर भारी पड़ा, दिन भर धुंध छाई रही।
शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर से ढकी रही। सुबह लोग नींद से जागे तो चारों तरफ कोहरा ही दिखा। करीब सात बजे तेज हवाओं के जोर से कोहरा धीरे-धीरे गुम हुआ, पर धुंध छाई रही। शहर क्षेत्र में धुंध कुछ हल्की रही, लेकिन ग्रामीण इलाकों में दिन में भी दृश्यता शून्य रही।
हाईवे पर हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंगते रहे। पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाएं शरीर के खुले हिस्सों पर चुभती रहीं। लोगों ने बचाव के उपाय किए। घर, दफ्तर ही नहीं सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव जलाकर तापते रहे।
विज्ञापन
सनई मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ टेक्नीशियन विनय सिंह ने बताया कि कोहरा घना होगा। बादलों की आवाजाही हल्की बारिश का कारण बन सकते हैं। तापमान में गिरावट के आसार है, इससे ठंड और बढ़ेगी।
राहगीरों के लिए अलाव बना सहारा
शहर के चौराहों, दुकानों में नौकरी करने वाले लोग अलाव तापते नजर आए। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों में लोग अलाव के सहारे ठंड से बचते रहे। कुछ दुकानों के सामने लोग लकड़ी नहीं मिली तो कागज जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।