फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fog became dark: bike collided with a pole, young man died, friend serious

कोहरा बना काल : बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर

Fri, 12 Jan 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fog became dark: bike collided with a pole, young man died, friend serious
मृतक राजेन्द्र यादव। फाइल फोटो
क्षेत्र के संडिला में बुधवार की देर रात घना कोहरा एक युवक के लिए काल बन गया। कोहरे की वजह से कम दृश्यता में अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राजेंद्र यादव की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रानीगंज के संडिला निवासी राजेंद्र यादव (30) भवन निर्माण के लिए शटरिंग लगाने का काम करता था। बुधवार की देर रात वह अपनी बीमार भाभी की दवा लेने के लिए अपने दोस्त भगेसरा निवासी राहुल गुप्ता के साथ बाइक से निकला। बाइक राहुल चला रहा था।
विज्ञापन

घर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर कंपोजिट विद्यालय संडिला के करीब घने कोहरे की वजह से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घायल राजेंद्र व राहुल के परिजनों को खबर देने के बाद उन्हें सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे में जान गंवाने वाले राजेंद्र के दो मासूम बेटे हैं। पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी आशा रोती-बिलखती बेसुध हो गईं। घटना की बारे राजेंद्र के बड़े भाई अमर बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है।

मृतक राजेन्द्र यादव। फाइल फोटो

मृतक राजेन्द्र यादव। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed