फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fob done ready before reaching of railway minister

रेल राज्यमंत्री के आने से पहले एफओबी और मुख्यद्वार तैयार

Wed, 07 Nov 2018 07:34 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Wed, 07 Nov 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लंबे समय से लटका रेल ओवरब्रिज और रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य रेल राज्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही पूरा कर लिया गया है। रेलकर्मियों ने आननफानन में काम कराया। नौ नवंबर को बेल्हा आ रहे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


अंग्रेजों के जमाने में बना फुट ओवरब्रिज जर्जर हो गया था। ट्रेनों के आवागमन के दौरान हिलता था। किसी भी समय इसके गिरने का खतरा बना था। इसके चलते बीते साल रेलवे के अफसरों ने फुटओवरब्रिज को तोड़वा दिया। नए फुटओवर का निर्माण शुरू किया गया। निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था। इस बीच अमेठी से जंघई के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण और स्टेशन के सुंदरीकरण के कार्यों के उद्घाटन और स्टेशन पर चार और पांच नंबर प्लेटफार्म की आधारशिला रखने को लेकर सांसद हरिवंश सिंह ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की। रेल राज्यमंत्री ने इसके लिए हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन


नौ नवंबर को कार्यक्रम तय हुआ। इसकी जानकारी मिलने के बाद रेलकर्मियों के होश उड़ गए। मजदूरों को लगाकर रात-दिन काम शुरू करा दिया गया। आननफानन में फुटओवरब्रिज और स्टेशन का मुख्यद्वार तैयार करा दिया गया। स्टेशन की रंगाई-पुताई का भी कार्य पूरा हो गया। दो साल से अधर में लटका मॉडल स्टेशन का मुख्य द्वार बनकर तैयार हो गया। प्लेटफार्म पर जगह-जगह बने गड्ढों की भी मरम्मत करा दी गई। बड़े गड्ढों में मिट्टी डालकर अफसर अपनी खामियां छिपाने में जुटे रहे। रेल राज्यमंत्री के आगमन को लेकर अफसर कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed