फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Flowers worth Rs 30 lakh are being consumed daily during the wedding season

Pratapgarh News: सहालग में 30 लाख के फूलों की हर दिन हो रही खपत

Mon, 24 Nov 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Flowers worth Rs 30 lakh are being consumed daily during the wedding season
ट्रेजरी चौराहे पर ​स्थित फूलों की दुकान। संवाद
सहालग में फूलों का बाजार गुलजार हो गया है। जिले में हर दिन 30 लाख रुपये के फूलों की खपत हो रही है। वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए कोलकाता, प्रयागराज, वाराणसी व लखनऊ से फूल मंगाए जा रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में प्रतिदिन करीब 10 टन गेंदे के फूलों की खपत हो रही है। वहीं, आर्टिफिशियल फूलों की डिमांड बढ़ी है। जयमाल के स्टेज डेकोरेशन और दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी सजाने में आर्टिफिशियल फूलों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

जयमाल स्टेज डेकोरेटर विकास माली ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता के आर्टिफिशियल फूल, असली फूलों की तुलना में काफी महंगे हैं लेकिन एक बार खरीदने के बाद कई जगहों पर इन्हें लगाया जाता है। डेकोरेशन के लिए कारीगर आर्टिफिशियल फूल ही प्रयोग करते हैं। आर्टिफिशियल फूल कई शादियों में प्रयोग हो जाते हैं।
विज्ञापन

फूल विक्रेता साधू माली ने बताया कि सहालग में गेंदे के फूल के भाव आसमान पर हैं। औसतन 150 रुपये प्रति किग्रा में बिकने वाला गेंदे का फूल सहालग में 300 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। गुलाब के फूलों की भी मांग बढ़ी है। 20 रुपये में एक गुलाब बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी की सजावट करने वाले रामफल ने बताया कि पहले सजावट में तीन से चार हजार रुपये तक खर्च होते थे। अब छह हजार रुपये तक खर्च आ रहा है। स्टेज डेकोरेशन में 15 हजार रुपये तक खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed