फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Flowers will be showered on 5100 Matri Shaktis of Kalash Yatra from helicopter.

Pratapgarh News: हेलीकॉप्टर से कलश यात्रा की 5100 मातृशक्तिओं पर होगी पुष्पवर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Flowers will be showered on 5100 Matri Shaktis of Kalash Yatra from helicopter.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पृथ्वीगंज बाजार/ शिवगढ़। पट्टी क्षेत्र के रामपुर खागल में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा में शामिल 51 सौ महिलाओं-छात्राओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। कलश यात्रा में शामिल हो रही मातृ शक्तियां पीतांबर वस्त्र में दिखेंगी।
दाऊदपुर गांव स्थित पावन कुंड धाम से सुबह 10 बजे कलश यात्रा का शुभारंभ होगा।
कुंडा धाम स्थित कुंड से जल लेकर महिलाएं कथा स्थल तक पहुंचेंगी। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह हेलीकॉप्टर से रामपुर खागल रामभद्राचार्य महराज पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासनिक अफसरों के साथ पुलिस अधिकारियों ने कथा स्थल और कलश यात्रा मार्ग की तैयारियों का निरीक्षण किया। शुक्रवार से 24 अक्तूबर तक पद्मश्री तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के मुखारबिंदु से श्रीमद्भागवत कथा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भक्त, जनप्रतिनिधि व जानीमानी हस्तियां शामिल शिरकत करेंगी। विवेक उपाध्याय ने बताया कि कलश यात्रा पावन कुंडा धाम से शुरू होकर हरीपुर बर्दइता, रमईपुर, दिशिनी, पृथ्वीगंज बाजार से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।
अवधी भाषा में संदेश हुआ वायरल, चर्चा का बना विषय
स्वामी रामभद्राचार्य ने सोशल मीडिया पर अवधी भाषा में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। अवधी भाषा में भेजा गया आमंत्रण ऑडियो दिनभर वायरल होता रहा। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि आवा हम सभे मिलकर ई कथा सुना जाए। कहा जाय, झूमा जाए, देश भर के संत आवत अहेन।

सबके दर्शन किया जाय। ई सांस्कृतिक कुंभ आटय और प्रतिदिन उहै हाल बाटय। जीभिया कहई हम राम-राम रचवे, कनवा कहई हम सुनबै पुराण, जैसे वाक्यों का प्रयोग किया है। लोग बार-बार सोशल मीडिया पर इसे सुनते रहे। स्वामी रामभद्राचार्य जी के बारे में अनेक दृष्टांत लोगों द्वारा बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed