फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Flooding in half-hours of rain, floods in roads and mohallas

आधे घंटे तक झमाझम बरसात, सड़कों व मुहल्लों में जलभराव

Fri, 19 Jul 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Flooding in half-hours of rain, floods in roads and mohallas
ुरूवार को दोपहर हुई बारिश से टीवी अस्पताल के समीप सडक से दुकान तक हुआ जलभराव। - फोटो : PRATAPGARH
आधे घंटे तक झमाझम बरसात, सड़कों व मुहल्लों में जलभराव
विज्ञापन

तेज हवाओं के चलने से जगह-जगह गिरे पेड़, ठप रहा आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। करीब एक सप्ताह बाद गुरुवार दोपहर बादलों ने शहर में तेज हवाओं संग झमाझम बरसात की। आधे घंटे की बारिश से शहर में सड़कों और मुहल्लों में जलभराव हो गया। तेज हवाओं के चलने से कई जगहों पर पेड़ गिर गए। इससे आवागमन में दिक्कत खड़ी हो गई। काफी मशक्कत के बाद पेड़ काटकर मार्ग से हटाया गए। तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हुई। इधर, जलभराव के चलते लोग गिरते-फिसलते गुजरते रहे। बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल 26.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
करीब एक सप्ताह पहले दो दिनों तक लगातार बारिश हुई थी। इससे तापमान लुढ़क गया था। दो दिन में 158 मिमी बारिश हुई थी। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली थी, मगर इसके बाद बादल रूठ गए। आमसान में उमड़-घुमड़ तो थी, मगर बारिश ठप हो गई। गुरुवार को सुबह 10 बजे के बाद धूप का असर तेज हो गया। उमसभरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर में एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर के पल्टनबाजार, चंपा सुर्ती रोड, सीएन सिंह गली, अचलपुर, बेगमवार्ड, आजाद नगर, दहिलामऊ सहित मुहल्लों व संपर्क मार्गों पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। सब्जी मंडी में जलभराव के चलते दुकानदारों को फजीहत झेलनी पड़ी। जलभराव के चलते जगह-जगह ई-रिक्शा खडे़े हो गए। बाइक तक निकलना मुश्किल हो गया। शहर के शिवजीपुरम में भीषण जलभराव हो गया। स्कूली बच्चों को सड़क तक पहुंचने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। इसके अलावा जगह-जगह कीचड़, जलजमाव व अतिक्रमण से भी लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश से शहर में अव्यवस्था हो गई। करीब आधे घंटे में शहर में 26.2 मिमी बारिश हुई, मगर इसके बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, घंटों करनी पड़ी मशक्कत
शहर में तेज हवाओं के चलते सिटी व बड़नपुर में विशालकाय महुए का पेड़ गिर पड़ा। सिटी में सड़क किनारे खड़ा वाहन भी पेड़ की चपेट में आ गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं बड़नपुर मेें भी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम व ग्रामीणों ने घंटाें मशक्कत कर सड़क से पेड़ हटाया गया। तब कहीं जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed