Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Flight of dreams... short in height, but determined to conquer the sky

Pratapgarh News: सपनों की उड़ान... कद छोटा, पर आसमान फतेह करने की जिद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Flight of dreams... short in height, but determined to conquer the sky
साक्षी गौतम।
। स्टेडियम में सुबह 11 बजे दो टीमों के बीच मुकाबला चल रहा था। मैदान में बैठी कुछ खिलाड़ी सर्विस और डिफेंडर खिलाड़ियों पर नजरें गड़ाए थीं। बेहतर सर्विस से विपक्षी टीम की खिलाड़ी को लड़खड़ाता देख बेटियों ने तालियां बजाई और बोलीं-शानदार सर्विस। कहा, काश ऐसी ही सर्विस हमारी टीम की भी होती तो टीम प्रतियोगिता में सबसे मजबूत होती। दर्शक दीर्घा में बैठीं बेटियां मैदान पर खिलाड़ियों को देख ऐसे उत्साहित दिखीं, जैसे वह खुद मैदान में हों।
विज्ञापन

दर्शकदीर्घा में बैठीं ये खिलाड़ी सुल्तानपुर टीम की थीं। छोटा कद लेकिन गजब का उत्साह। इनका सपना आसमान फतेह करने का है। दिन-रात की मेहनत, मुश्किलें, परिस्थितियों को पीछे छोड़ खुद का साबित करने के लिए सभी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची हैं।
विज्ञापन

सुल्तानपुर टीम की केश कुमारी, जीजीआईसी की छात्रा शहनूर बताती हैं कि पिता परिवार को छोड़कर चले गए। मां दूसरों के घरों में काम करती हैं। पिता को याद करते हुए शहनूर की आंखें भर आईं। साथियों ने उसे गले लगाया। ढ़ांढस बंधा तो शहनूर ने कहा जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन करूंगी। मेरी मां मेरे साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल जीजीआईसी की छात्रा अंशिका ने बताया कि उनके पिता सब्जी बेचते हैं और मां गृहिणी हैं। पापा का सपना है कि खेल में शोहरत हासिल करूं। अपने को बेहतर बनाने के लिए रोज पांच घंटे अभ्यास करती हूं। बरेली व हापुड़ में हुई अंतर जनपदीय स्कूल प्रतियोगिता में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।

साक्षी ने बताया कि पिता बिजली उपकरण ठीक करते हैं। पिता के अलावा घर से सब मेरे खेलने पर एतराज जताते हैं। एक दिन देश की सबसे बेहतर खिलाड़ी बनकर पिता का मान बढ़ाऊंगी। वहीं, साक्षी पटेल कहती हैं कि उन्हें अटैकर और बेहतर खिलाड़ी बनना है। नई प्रतिभाओं को कोचिंग के जरिये आगे बढ़ाना ही मेरा सपना है।

साक्षी गौतम।

साक्षी गौतम।

साक्षी गौतम।

साक्षी गौतम।

साक्षी गौतम।

साक्षी गौतम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed