फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five shops including car-bike burnt, stampede due to cylinder burst

कार-बाइक समेत पांच दुकानें जलीं, सिलेंडर फटने से भगदड़

Tue, 03 Dec 2019 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five shops including car-bike burnt, stampede due to cylinder burst
कुंडा कोतवाली के देशराज क इनारा बाइपास तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटने के बाद दुकानों व वाहनों म? - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा इलाके में मंगलवार को आग लगने से कार-बाइक समेत पांच दुकानें जलकर राख हो गईं। तीन सिलेंडरों में विस्फोट होने से भगदड़ मच गई। हादसा हाइवे पर ट्रक पलटने के बाद उससे टकराकर कार के चाय की भट्ठी पर जाने के कारण हुआ। घटना में कार चालक झुलस गया। किसी तरह उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के देशराज का इनारा में हाइवे किनारे इटौरा निवासी शिवमिलन यादव पुत्र मैकूलाल की चाय की दुकान है। मंगलवार को लखनऊ की तरफ से प्लाईवुड लदकर प्रयागराज की तरफ जा रहा ओवरलोड ट्रक दुकान के करीब ही अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर लदी प्लाईवुड बिखर गई। उसकी टक्कर से पास खड़ी कार चाय की भट्ठी पर चली गई। इससे कार में आग लग गई। झटका लगने से गेट न खुलने के कारण चालक गोलू कार में फंस गया। इससे वह झुलस गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। उधर कार में पेट्रोल होने से आग भडक़ गई। देखते ही देखते कार के साथ ही पास खड़ी दुकानदार शिवमिलन यादव की बाइक व दुकान, मवई निवासी कन्हई यादव पुत्र गनपत की दुकान, धर्मेंद्र यादव पुत्र सुखई की दुकान व दो अन्य दुकानें जलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने सामान बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान दुकानों पर रखे सिलेंडरों में विस्फोट होने लगे। इससे भगदड़ मच गई। एक के बाद एक तीन सिलेंडर फट गए। बाद में फायर ब्रिगेेड की तीन गाडिय़ां पहुंचीं। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
तब तक कार-बाइक के साथ पांच दुकानें पूरी तरह जल गई थीं। सूचना पर कुंडा व मानिकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। झुलसे कार चालक गोलू को कुंडा सीएचसी से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।
बाल-बाल बचे पांच दुकानदार
कुंडा इलाके में मंगलवार को ट्रक पलटने के बाद लगी आग और सिलेंडरों में विस्फोट की घटना में पांच दुकानदार बाल-बाल बचे। आग लगने के बाद वह दुकानों सामान निकालने में जुुटे थे। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला। उनके हटते ही सिलेंडरों में विस्फोट होने लगा। अगर जरा सी भी देरी हुई होती तो पांचों दुकानदारों को अपनी जान से धोना पड़ सकता था।
कुंडा के देशराज का ईनारा बाईपास तिराहे पर ट्रक पलटने के कारण झटका लगने से पास खड़ी कार बगल स्थित चाय की दुकान की भट्ठी पर चली गई थी। पेट्रेाल कार होने के चलते उसमें तुरंत आग लग गई। चालक गोलू उसमें फंस गया था। इस पर दुकानदारों ने उसे खींचकर किसी तरह से दूसरी तरफ से बाहर निकाला। तिराहे पर काफी दुकानें होने के कारण लोगों की भीड़भाड़ लगी ही रहती है।

गोलू के बाहर निकलने के दौरान दुकानदार अपने सामान बचाने के चक्कर में लग गए। इस दौरान आग लगने से तीन सिलेंडर जलने लगे। इस पर आसपास मौजूद लोग दुकानदारों को खींचते हुए दूसरी तफर ले गए। इतने में ही सिलेंडरों में धमाके होने लगे। एक के बाद एक तीन धमाके हुए। दुकानों में पांच सिलेंडर रखे हुए थे। इसमें से दो खाली थे। लोगों की सक्रियता के चलते दुकानदारों के साथ ही दुकान पर खड़े अन्य लोगों की जान भी बच गई।

कुंडा कोतवाली के देशराज क इनारा बाइपास तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटने के बाद बगल खड़ी कार में लग

कुंडा कोतवाली के देशराज क इनारा बाइपास तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटने के बाद बगल खड़ी कार में लग- फोटो : PRATAPGARH

कुंडा कोतवाली के देशराज क इनारा बाइपास तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटने के बाद जलती दुकान व वाहन।

कुंडा कोतवाली के देशराज क इनारा बाइपास तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटने के बाद जलती दुकान व वाहन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed