{"_id":"63470b805ec36f776949146e","slug":"five-robbers-arrested-two-trucks-looted-money-and-mobile-recovered-pratapgarh-news-ald343716485","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए दो ट्रक, रकम और मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए दो ट्रक, रकम और मोबाइल बरामद
विज्ञापन
कुंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार ट्रक लूटने वाले बदमाश। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
हाईवे पर ट्रक चालकों को शिकार बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरजनपदीय पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटे गए दो ट्रकों के साथ लूटी गई रकम और मोबाइल भी बरामद किया है। फरार लुटेरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लेहदरी पुल के पास से मंगलवार की रात बदमाशों ने एक ट्रक को रोका था। ट्रक चालक को तमंचे दिखाकर बोलेरो में बैठा लिया। इसके बाद ट्रक पर कब्जा करते हुए चालक और खलासी को कुंडा के तिरंगा ढाबा के पास बांधकर फेंक दिया था। ट्रक मालिक ने कुंडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इन लुटेरों की खोज में लगी थी। सुराग मिलने पर पुलिस को पता चला कि लुटेरे चौंसा के पास हैं।
कुंडा पुलिस संग स्वाट टीम ने घेराबंदी कर ट्रक लूटने वाले पांच बदमाशों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर लूटे गए दो ट्रक कब्जे में लिए। लुटेरों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व दो मोबाइल सहित 1550 रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनकी गैंग का सरगना जावेद है। र
ात में मौका पाकर वे लोग ट्रक चालकों को अपना शिकार बनाते हैं। पकड़े गए शेबू, मोहम्मद आतिफ, मोहम्मद सहबाज, अली असगर निवासी अकबरपुर गंगागंज दिलावलपुर थाना नवाबगंज प्रयागराज व मोहम्मद नदीम निवासमी मलिकपुर थाना नवाबगंज प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
कुंडा पुलिस ने बताया कि दिलावलपुर का सरगना जावेद, रायबरेली का छोटू और बाघराय का अबू ऐश, अभिषेक यादव व पंडित की तलाश की जा रही है।