फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five new corona infected found in Pratapgarh, one suspect dead

प्रतापगढ़ में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले, एक संदिग्ध की मौत

Tue, 19 May 2020 11:26 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 May 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five new corona infected found in Pratapgarh, one suspect dead
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
 जिले में पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पट्टी में मुंबई से लौटे एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि कुंडा में पहले से हॉट स्पाट घोषित इलाके में दो नए लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। दोनों मुंबई से आए थे। उधर, रानीगंज इलाके में मंगलवार को मुंबई से आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। जनपद में अब मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


जिले में सोमवार की देर शाम तक कुल 40 कोरोना मरीज थे। रात में हुई जांच में पट्टी के सलाहपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित निकले। ये लोग नौ मई को मुंबई से आए थे। मंगलवार की सुबह कुंडा के तिलौरी विक्रमपुर का युवक संक्रमित निकला। यह भी मुंबई से आया था। हथिगवां के मस्तपुर कैमा के युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


सभी संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड-19 लेवल वन अस्पताल ले गई। वहीं रानीगंज के रूपीपुर में मुुंबई से आए कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। वह घर आने के बाद से बीमार चल रहा था। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। परिवार के सात लोगों का सैंपल लिया। मंगलवार को कुल 71 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed