फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five MVA capacity power house will be built in Kooradih, will get rid of the problem of low voltage

कूराडीह में बनेगा पांच एमवीए क्षमता का पॉवर हाउस, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

Sat, 24 Jul 2021 12:02 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 24 Jul 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Five MVA capacity power house will be built in Kooradih, will get rid of the problem of low voltage
electricity
रानीगंज क्षेत्र के कूराडीह में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में जल्द ही बदलाव होगा। विधायक धीरज ओझा के प्रस्ताव पर पूरे प्रक्रिया शुरू हो गई है। जमीन चिह्नित कर ली गई है। उपकेंद्र की क्षमता 5 एमवीए की होगी। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू होगा। इससे सैकड़ों गांवों की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन


विद्युत वितरण पारेषण खंड रानीगंज से रानीगंज, तौकलपुर, पांडेयतारा, खाखापुर, गौरा सहित पांच उपकेंद्र जुड़े हैं। इन उपकेंद्रों के जरिए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। इन उपकेंद्रों पर क्षमता से अधिक लोड होने से आपूर्ति व्यवस्था आए दिन प्रभावित होती है। बारिश के दिनों में समस्या अधिक होती है। ट्रांसफार्मर फुंकने, तार टूटने की घटनाएं अधिक होती हैं। एलटी व एचटी लाइन दोनों प्रभावित होती हैं। उपकेंद्रों पर लोड अधिक होने से आए दिन लाइनें ब्रेकडाउन रहती हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। अब उपभोक्ताओं को इससे जल्द ही निजात मिलेगी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक धीरज ओझा ने कूराडीह व मुआरआधारगंज में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा था। जिस पर मुहर लग गई है। कूराडीह में नए विद्युत उपकेंद्र की प्रक्रिया जारी है। जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे करीब 100 गांवों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। लो वोल्टेज, ब्रेकडाउन से निजात मिल जाएगी। कूराडीह में उपकेंद्र बनने से रानीगंज व पांडेतारा उपकेंद्र का लोड कम हो जाएगा। अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि कूराडीह में विद्युत उपकेंद्र का प्रस्ताव भेजा गया है। उपकेंद्र 5 एमवीए की क्षमता का होगा।


पूरे हिरावन में उपकेंद्र निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने के साथ शिलान्यास भी हो चुका है। कूराडीह व मुआरआधारगंज में विद्युत उपकेंद्र के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रस्ताव भेजा गया है। आने वाले दिनों में रानीगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव दिखेगा। -धीरज ओझा, विधायक, रानीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed