फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five including teachers went to jail for sexually abusing female students

छात्राओं के यौन शोषण में शिक्षकों समेत पांच गए जेल

Tue, 18 Feb 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five including teachers went to jail for sexually abusing female students
फतनुपर पुलिस द्वारा छात्रा से शोषण के मामले में गिरफ्तार हुए लोग। - फोटो : PRATAPGARH
परीक्षा में अधिक अंक दिलाने का झांसा देकर छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोपी दो शिक्षकों समेत पांच लोगों के खिलाफ लिखापढ़ी कर क्राइम ब्रांच ने सभी को जेल भेज दिया। दोनों शिक्षकों के अलावा अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। इसमें स्कूल प्रबंधक के परिवार का एक सदस्य भी शामिल है। उनके पास से वायरल करने वाला मोबाइल भी बरामद हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को थाने के भीतर से ही वाहन में बैठाकर मुख्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग प्राइवेट स्कूलों व कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले दो शिक्षकों की गंदी करतूत शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। दोनों शिक्षकों के साथ छात्राओं की अश्लील तस्वीरें देख हर कोई दंग रह गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने छानबीन करने के साथ ही आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में यह बात सामने आई कि शिक्षक अनिल चौरसिया के मोबाइल से छात्राओं की अश्लील तस्वीर स्कूल प्रबंधक के परिवार के सदस्य पवन चौरसिया ने अपने मोबाइल में ले ली। इसके बाद अपने करीबियों को भी दे दिया। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि छात्राओं को पवन समेत अन्य आरोपियों ने ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात न मानने पर सभी ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पकड़े गए आरोपी शिक्षक सुरेंद्र मौर्य पुत्र लल्लू मौर्य निवासी कोयम, शिक्षक अनिल चौरसिया पुत्र रामनारायण चौरसिया, अमित चौरसिया पुत्र कन्हैयालाल, पवन चौरसिया पुत्र प्रदीप चौरसिया और राजू उर्फ रोहित चौरसिया पुत्र नंदलाल चौरसिया निवासी पटहटिया थाना फतनपुर को क्राइम ब्रांच ने छानबीन के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल बरामद किए हैं। जिसमें छात्राओं व शिक्षकों की अश्लील तस्वीरें थीं।
दो माह से छात्राओं को ब्लैकमेल करने का चल रहा था प्रयास
शिक्षकों के यौन शोषण की शिकार बनी छात्राओं की अश्लील तस्वीर पवन, अमित व राजू उर्फ रोहित ने मोबाइल में लेने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करना प्रारंभ कर दिया था। पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्राओं से भी क्राइम ब्रांच के निरीक्षक ने पूछताछ की थी। जब छात्राओं ने आरोपियों की बात नहीं मानी तब उनकी शिक्षकों के साथ अश्लील तस्वीरों को वायरल किया गया। छात्राओं को ब्लैकमेल करने की जानकारी दोनों शिक्षकों को भी थी। इसके बाद भी शिक्षक उन युवकों को रोकने का प्रयास नहीं किए।
बीते साल मई माह में खींची गई थीं अश्लील तस्वीरें
सोशल मीडिया पर छात्राओं व शिक्षकों की वायरल अश्लील तस्वीरें गर्मी की हैं। पुलिस के अनुसार बीते साल मई माह में शिक्षकों ने यह तस्वीरें अपने मोबाइल में खींची थीं। उसे अपने मोबाइल सुरक्षित रखा था। हालांकि सुरेंद्र ने अपने मोबाइल से अश्लील तस्वीरों को सप्ताह भर पहले ही उड़ा दिया था। जबकि अन्य आरोपियों के मोबाइल में अश्लील तस्वीरें व वीडियो क्लिप मिली है।
कार्रवाई के बाद सहमे तस्वीरों को वायरल करने वाले लोग
छात्राओं के साथ शिक्षकों की अश्लील तस्वीरों को वायरल होने वाली तस्वीरों को दूसरे व्हटसएप ग्रुपों व फेसबुक पर फारवर्ड करने वाले लोग भी सहम गए हैं। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश कर रही है। जिन लोगों ने तस्वीरों को वायरल किया था। पुलिस मुंगराबादशाहपुर के बदनाम होटल में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगालने की तैयारी में है।

स्कूल खुला, कम दिखी विद्यार्थियों की संख्या
फतनपुर थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल सोमवार को खुला जरूर, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षा से कम दिखी। स्कूल पढ़ने के लिए केवल छात्र ही आए थे। छात्राएं भी कम संख्या में स्कूल आई थीं। सोमवार को स्कूल से लेकर बाहर तक शिक्षकों की गंदी करतूत की चर्चा ही होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed