Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five express trains destroyed, fifteen delayed or three more troubled

Pratapgarh News: पांच एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, पंद्रह की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Five express trains destroyed, fifteen delayed or three more troubled
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस अप-डाउन को मिलाकर छह ट्रेनें शनिवार को निरस्त रहीं। 15 ट्रेनें लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अयोध्या से प्रयाग जाने वाली सरयू एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची तो उसमें सवार होने के लिए दर्शनार्थियों को धक्का मुक्की करनी पड़ी।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि शनिवार को पीआरएल, जनता, काशी विश्वनाथ और अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही। जनता और अर्चना एक्सप्रेस से सफर तय करने वाले बेल्हा के 127 लोगों ने टिकट रिफंड कर दिया। उन्होंने बताया कि महाकुंभ मेला जाने वाले दर्शनार्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन और बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पांच घंटे विलंब से जंक्शन पर सरयू एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन पहले से फुल थी। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म पर पहले से खड़े दर्शनार्थी ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन पहुंची तो दो कोच को अंदर से दर्शनार्थियों ने बंद कर लिया था। रेलवे पुलिस ने किसी तरह खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म पर खड़े दर्शनार्थियों को बैठाकर उन्हें प्रयाग के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि प्रयागराज संगम 9 घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस 7 घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस 4 घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल तीन घंटे, अयोध्या, लखनऊ प्रयाग रिंग रेल- तीन और कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस- एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
लखनऊ की ओर जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल दो घंटे, नीलांचल साढ़े चार घंटे, काशी विश्वनाथ एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रयाग अयोध्या स्पेशल एक घंटे, अयोध्या छावनी एक घंटे, झूंसी स्पेशल दो घंटे, अयोध्या धाम प्रयागराज रिंग रेल चार घंटे, सरयू एक्सप्रेस पांच घंटे और मनवर संगम दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। विवेक नगर निवासी मंजू ने बताया कि उन्हें देहरादून जाना था। जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने के कारण परेशान होना पड़ा। दहिलामऊ निवासी आशुतोष मिश्र ने बताया कि उनका परिवार महाकुंभ मेला जाने के लिए सुबह साढ़े छह बजे जंक्शन पर पहुंच गया।

सरयू एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे परेशान होना पड़ा। बबुरहा निवासी पवन पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, संतोष मिश्र, राम बाबू पटेल, राजू सरोज, बीएल पटेल सहित 25 लोग महाकुंभ जाने के लिए सुबह सात बजे भुपियामऊ स्टेशन पर पहुंच गए। पीआरएल पैसेंजर निरस्त रहीं। पीआरएल के समय पर सरयू एक्सप्रेस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed