{"_id":"5f874e848ebc3e9be1056121","slug":"five-bodies-arrived-together-screaming-echoed-funeral-to-be-held-today-pratapgarh-news-ald2889782182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ पहुंचे पांच शव, गूंजती रही चीखें, आज होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ पहुंचे पांच शव, गूंजती रही चीखें, आज होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
प्रयागराज में सड़क हादसे में मृत सोनी पटेल के घर पर बैठे दुखी परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के बहरिया के करनाईपुर गांव के करीब मंगलवार की रात जाइलो नहर में पलटने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य लोग घायल हो गए थे। प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की रात सभी मृतकों के शव एक साथ घर पहुंचे। जिसके बाद परिजन रोने-बिलखने लगे।
लोगों के रोने की चीखें सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गुरुवार को शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मानधाता के बुआपुर उसरापुर निवासी संजय पटेल की ससुराल प्रयागराज के बहरिया के भावनपुर में है। मंगलवार को संजय पटेल की ससुराल में आयोजित भंडारे में शामिल होकर परिवार के लोगों को लेकर जाइलो चालक प्रमोद पुत्र मुन्ना पटेल घर वापस लौट रहा था। बहरिया के करनाईपुर के करीब कार अनियंत्रित होकर नहर में चली गई।
हादसे में चालक प्रमोद (30) पुत्र अशोक कुमार निवासी कैला खुर्द, सोनी पटेल (19) पुत्री श्यामाचरण निवासी माखनपुर, शांति देवी (55) पत्नी सीताराम निवासी सरायमेदीराय, केवला देवी (50) पत्नी शिवशंकर पटेल निवासी माखनपुर और शांति देवी (52) पत्नी विजय बहादुर पटेल निवासी बुआरपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि हादसे में ज्योति पुत्री शशि कपूर, कलावती देवी पत्नी शशि कपूर निवासी माखनपुर, वंदना देवी पुत्री खजांची निवासी कसेरुआ और सीमा देवी पत्नी राजकुमार निवासी रायपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एसआरएन में भर्ती कराया। खबर मिलने के बाद से ही सभी के घरों में कोहराम मचा रहा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव एक साथ घर पहुंचे। जिसके बाद परिजन रोने बिलखने लगे। परिवार के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी का अंतिम संस्कार होगा।
हाथ में मेंहदी रचाने का सपना नहीं हो सका पूरा
मानधाता के माखनपुर निवासी सोनी पटेल पुत्री श्यामाचरण संजय के परिवार की ही थी। उसकी शादी दिसंबर माह में होनी थी। जिसके लिए परिवार के लोग तैयारी भी कर रहे थे। वह हाथ में मेंहदी रचाने के साथ ही नए जीवन में प्रवेश करने का सपना देख रही थी मगर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। तभी तो उसका सपना पूरा होने से पहले ही वह दुनिया छोड़ गई। उसकी बड़ी बहन रमा की शादी हो चुकी है।
चालक प्रमोद की लापरवाही में हुआ हादसा
मानधाता के कैलाखुर्द निवासी प्रमोद कुमार पटेल घर के लिए कार लेकर निकला। घायलों के परिजनों का कहना था कि प्रमोद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। उसे कई बार मना भी किया गया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। मृतक चालक प्रमोद के एक बेटा अनुराग, दो बेटी लक्ष्मी व साक्षी हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका शांति देवी के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है।
दिन भर लोगों के आने-जाने का जारी रहा सिलसिला
मानधाता के बुआपुर के संजय पटेल की ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में उसके रिश्तेदार व करीबी परिवार के लोगों के साथ शामिल होने खुशी-खुशी गए थे। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बुधवार को मृतकों के घरों पर रिश्तेदारों के अलावा आसपास के गांव के लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा।