{"_id":"6060cc4a8ebc3e8c981dbd73","slug":"fisherman-died-pratapgarh-news-ald302868161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूब गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूब गया युवक
विज्ञापन
बाघराय के काशीपुर डुबकी गांव में युवक के डूबने के बाद परिजनों में मची चीख पुकार।
- फोटो : PRATAPGARH
बाघराय। रविवार सुबह मछली पकड़ने के दौरान एक युवक फिसलकर तालाब में गिर गया। गहरे पानी में जाने के कारण डूबे से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रयागराज से गोताखोरों को बुलाया। चार घंटे की मेहनत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया।
बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी गांव निवासी जितेंद्र कुमार निर्मल रविवार भोर में 3 बजे के करीब घर से मछली पकडने के लिए निकला। तालाब में मछली पकड़ने के दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया। इस दौरान वह तालाब में जेसीबी से खुदवाए गए गड्ढे में समा गया। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो पिता रामसजीवन और मां उर्मिला देवी ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तालाब के पास जाकर देखा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बगल में उसका मछली पकडने के लिए रखा जाल मिला। अनहोनी की आशंका से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
पूर्व प्रधान पति हरिश्चंद्र पटेल ने बाघराय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रयागराज से गोताखोरों को बुलवाया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने जितेंद्र का शव बाहर निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। जितेंद्र की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। पत्नी ज्योति, बेटी जया, बहन शीला, शिल्पा, भाई शिवम, पिता रामसजीवन, मां उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।