{"_id":"659716481037c2eedf0dfed7","slug":"first-crime-now-pratapgarhs-identity-became-due-to-developmen-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-10262-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पहले अपराध, अब विकास से बनी प्रतापगढ़ की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पहले अपराध, अब विकास से बनी प्रतापगढ़ की पहचान
Fri, 05 Jan 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
हीरागंज में नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में लाइव प्रसारण बोलती केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। स
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि एक समय था, जब प्रतापगढ़ गुंडाराज के लिए पहचाना जाता था। आज जनपद ने विकास के रूप में नई पहचान बनाई है।
खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को हीरागंज नगर पंचायत भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल न हो पाने पर उन्होंने जनसभा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, महिला बाल विकास मंत्री होने के नाते मैं बताना चाहूंगी कि देश ने वह वक्त देखा था, जब बेटी के जन्म को अभिशाप माना जाता था, मगर प्रधानमंत्री ने न सिर्फ बेटी बचाने बल्कि उसे पढ़ाकर आगे बढ़ाने का भी मंत्र दिया।
हीरागंज नगर पंचायत में मां नायर माता की पूजा के बाद दुर्दरैया कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर बोले, बीते दस वर्षों में क्षेत्र का ऐतिहासिक रूप से विकास किया गया है। करेंटी गंगा पुल हो या कुंडा क्षेत्र में 5 किमी की परिधि में तीन रेलवे ओवर ब्रिज, रेलवे लाइन पर अंडर पास या फिर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का काम, विकास कार्यों से अब कुंडा तथा बाबागंज किसी से पीछे नहीं है।
विज्ञापन
कहा, 2019 में मेरी पत्नी संगीता सोनकर ने मां नायर देवी धाम दर्शन करके मानता मांगी थी कि मेरे पति चुनाव जीतेंगे तो यहां पर एक दिन का व्रत रखकर विशाल दुर्दरैया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा, अपार भीड़ देखकर यह निश्चित हो गया कि अब कुंडा, बाबागंज की तस्वीर बदल रही है।
इसके पूर्व नगर पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में हीरागंज बाजार नगर पंचायत की अध्यक्ष सुरेखा सरोज, संगीता सोनकर, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सिंधुजा सेनानी, मनोज तिवारी,उदय शंकर पांडेय, कौशलेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्र,ठाकुर प्रकाश सिंह, योगेंद्र नाथ मिश्र,कमलेश सोनकर, राजन मिश्र आदि मौजूद रहे।