फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing in illegal dumping of wine

घर पर अवैध शराब डंप करने को लेकर भाई-भाई के बीच मारपीट, फायरिंग

Sun, 06 Oct 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
firing in illegal dumping of wine
बाबागंज में शराब की दुकान की जांच करने पहुंची पुलिस व आबकारी की टीम। - फोटो : PRATAPGARH
घर पर अवैध शराब डंप करने को लेकर भाई-भाई के बीच मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बरामद की शराब और बंदूक
कुंडा। शराब की दुकान चलाने वाले दो सगे भाइयों के बीच घर में अवैध शराब डंप करने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान बंदूक से फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक, 35 कारतूस समेत शराब कब्जे में ले लिया। फायरिंग करने वाले भाई के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शस्त्र निरस्तीकरण करने के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के अमिलहा निवासी विद्यासागर व उसका भाई ओम प्रकाश यादव शराब का कारोबार करते हैं। ओम प्रकाश यादव की दुकान पाटीहार व बुलाकीपुर में है तो विद्यासागर की मूरतगंज कौशांबी व बाबागंज में है। शुक्रवार की देर रात दोनों के बीच अवैध शराब घर में डंप करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ओम प्रकाश ने विद्यासागर को अवैध शराब डंप करने से मना किया। जिसके बाद उनके बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान विद्यासागर ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दिया। जिसकी सूचना ओम प्रकाश ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यासागर को बंदूक व कारतूस समेत हिरासत में ले लिया। ओम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने विद्यासागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार की सुबह पुलिस विद्यासागर को लेकर बाबागंज स्थित दुकान पहुंची। संग्रामगढ़ पुलिस और आबकारी निरीक्षक शंकरलाल भी पहुंच गए। जहां ताला तोडक़र दुकान सेे सात पेटी अवैध शराब व बगल के एक बंद कमरे का ताला तोड़ 21 पेटी अवैध शराब बरामद की। मानिकपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि विद्यासागर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

शराब कब्जे में लेने के लिए भिड़ी पुलिस
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबागंज स्थित देशी शराब की दुकान व बगल के कमरे से बरामद अवैध शराब कब्जे में लेने के लिए मानिकपुर और संग्रामगढ़ पुलिस के बीच टकराव हो गया। मानिकपुर पुलिस शराब ले जाने लगी तो संग्रामगढ़ पुलिस ने शराब ने रोक लिया। आबकारी निरीक्षक ने मामले की जानकारी सीओ कुंडा को दी। सीओ के हस्तक्षेप के बाद बरामद शराब मानिकपुर ले जाई गई।

बाबागंज में शराब की दुकान के बगल रखी मिली अवैध शराब।

बाबागंज में शराब की दुकान के बगल रखी मिली अवैध शराब।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed