फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firing in a dispute over soil falling on the road, three people injured

सड़क पर मिट्टी गिरने के विवाद में फायरिंग, तीन लोग घायल

Wed, 11 Nov 2020 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Firing in a dispute over soil falling on the road, three people injured
आसपुर देवसरा इलाके के सोनपुरा गांव में सोमवार की देर रात ढकवा-मीरपुर सड़क पर फोरलेन निर्माण के लिए डंफर से ले जाई जा रही मिट्टी गिराने के विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब सवा दस बजे मीरपुर गांव से हाइवे के फोरलेन निर्माण के लिए चालक जौनपुर जनपद के बक्सा थाना क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर निवासी महेंद्र निषाद डंफर से मिट्टी लेकर जा रहा था। इस दौरान सोनपुरा में डेयरी चलाने वाले किलाई निवासी लालजी सिंह के बेटे संदीप सिंह ने चार लोगों के साथ ढकवा-मीरपुर मार्ग पर डंफर से मिट्टी गिराने का आरोप लगाते हुए डंफर चालक महेंद्र को रोक लिया।
विज्ञापन

सभी उसके साथ गालीगलौज करने लगे। इसकी जानकारी होने पर सुपरवाइजर आकाश तिवारी निवासी सागर रायपुर, गोपीगंज भदोही और मिट्टी के ठेकेदार जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के मलिकानपुर निवासी दिनेश शुक्ला अपने बेटे देवाशीष शुक्ला (32) के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से देवाशीष शुक्ला गभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके गले के पार हो गई। संदीप सिंह के पक्ष का आरोप है कि उनके साथ रहे कपिलदेव यादव (35) पुत्र महादेव यादव निवासी देवरखा को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से घटनास्थल से थोड़ी दूरी अपने दरवाजे पर खड़ा बीटेक का छात्र विवके जायसवाल (20) भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल देवाशीष को अस्प्ताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
दूसरे पक्ष को गोली लगने की बात नकार रही पुलिस
सड़क पर मिट्टी गिराने पर हुए विवाद में लालजी के बेटे संदीप सिंह ने अपने दोस्त कपिल यादव पुत्र महादेव यादव निवासी आसपुर देवसरा व गोली सिंह पुत्र चेतनारायण सिंह निवासीगण देवरखा को भी फोन करके बुला लिया था। गोली चलने से एक पक्ष से देवाशीष जख्मी हो गया।

इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी कपिल यादव को गोली लगने का आरोप लगाने लगे। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध बताती रही। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कपिल यादव के घर दबिश में पुलिस गई थी। वह घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों ने करीब तीन घंटे बाद रात एक बजे बताया कि कपिल को मिट्टी ठेकेदार के बेटे देवाशीष ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। ऐसे में घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed