फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firing at Ram-Ram crossroads, stampede

राम-राम चौराहे पर फायरिंग, मची भगदड़

Sat, 07 May 2022 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Firing at Ram-Ram crossroads, stampede
नगर कोतवाली के राम राम चौराहे पर फायरिंग कर भाग रहे पुलिस द्वारा गिरफ्तार हमलावर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली के राम-राम चौराहे पर शनिवार की शाम रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते सरेआम फायरिंग होने लगी। जिससे वहां भगदड़ मच गई। हमलावरों से अपनी जान बचाने के लिए एक युवक दुकान के पीछे छिप गया। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो हमलावरों को पुलिस ने दबोच लिया। उनकी तीन बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के राम-राम चौराहे के करीब रहने वाला रोहित कुमार शनिवार की शाम गायघाट रोड पर बाजार में एक दुकान पर बैठा था। तभी उधर से गुजर रहे कुछ लोगों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर बाइक सवार चले गए। कुछ देर बाद तीन बाइकों से छह युवक राम-राम चौराहे के पास पहुंचे। दुकान पर बैठे रोहित से उनका विवाद होने लगा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, बाइक से आए हमलावर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

करीब चार राउंड फायरिंग के चलते बाजार में भगदड़ मच गई। रोहित अपनी जान बचाने के लिए दुकान के पीछे छिप गया। बाजार के लोगों के शोर मचाने पर हमलावर बाइक लेकर शहर की ओर भागे। गायघाट रोड पर बने चेकिंग प्वाइंट पर तैनात सिपाही ने हमलावरों को रुकने का इशारा किया। पुलिस से बचने के लिए बाइक छोड़कर हमलावर नदी की तलहटी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दो युवकों को सिविल लाइन चौकी के सिपाही ने दबोच लिया। फायरिंग की खबर मिलते ही सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद पीड़ित रोहित से भी घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed