फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firing at chairman candidate's house, workers clashed

Pratapgarh News: चेयरमैन प्रत्याशी के घर फायरिंग, भिड़े कार्यकर्ता

Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Firing at chairman candidate's house, workers clashed
हीरागंज में बाहरी लोगों को लेकर जनसत्ता दल व निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक हुए आमने-सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी व उनके समर्थकों के बीच रात भर रुपये व शराब बांटने के आरोप-प्रत्यारोप के बीच टकराव होता रहा। गड़वारा नगर पंचायत चेयरमैन की उम्मीदवार के घर तो फायरिंग तक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस का खोखा बरामद किया।
चेयरमैन पद के प्रत्याशी के घर के बाहर मंगलवार की आधी रात बाइक सवार पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की। गोली घर के बाहर खड़ी कार में जा लगी। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया। सोमवार को भी उम्मीदवार के बेटों को बाइक सवार लोगों ने चुनाव प्रचार बंद करने की धमकी दी थी। एएसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं कटरामेदनीगंज में चुनाव प्रचार के दौरान बसपा प्रत्याशी सरिता साहू और भाजपा प्रत्याशी सीता साहू के समर्थक आमने-सामने हो गए। भाजपा प्रत्याशी के पति समेत परिजनों पर रुपये व शराब बांटने का आरोप लगाने पर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बसपा प्रत्याशी के परिवार के सदस्यों के अलावा पांच लोगों को कोतवाली उठा ले गई। बुधवार को सभी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया, लेकिन शराब और रुपये बरामद नहीं हुए। पूर्व चेयरमैन राम किशोर साहू ने सत्ता दल के नेता समेत सांसद संगमलाल गुप्ता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलीपुर में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रत्याशी निर्मला देवी व उनके समर्थक प्रचार कर रहे थे। तभी वहां अभय प्रताप सिंह पप्पन सिंह के भाई निर्दल प्रत्याशी अन्नू देवी के पक्ष में प्रचार करते हुए पहुंचे। आरोप है कि बाहरी लोगों को देख निर्दल प्रत्याशी के समर्थक विरोध जताते हुए वीडियो बनाने लगे। हंगामे की जानकारी पर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। उनके बीच टकराव की नौबत आ गई। इस बीच पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया। इस मामले में दोनों पक्ष मुकदमा दर्ज कराने के लिए देर शाम तक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed