{"_id":"6678048d4870b91f240cbb5e","slug":"firing-at-a-young-man-during-a-fight-when-the-bullet-did-not-fire-he-bled-to-death-by-hitting-him-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : मारपीट के दौरान युवक पर फायरिंग, गोली न चलने पर तमंचे की बट से मारकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : मारपीट के दौरान युवक पर फायरिंग, गोली न चलने पर तमंचे की बट से मारकर किया लहूलुहान
Sun, 23 Jun 2024 04:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:48 PM IST
सार
कंधई थाना क्षेत्र के भोसिया गांव निवासी नदीम (23) पुत्र नन्हे का पड़ोस के अंसार पुत्र मोन्नान का काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। रविवार को दोपहर करीब दो बजे अंसार ने अपने साथी कोहंडौर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी दो युवकों के साथ गांव में पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंधई थाना क्षेत्र के भोसिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक तरफ से गोली चला दी गई, फायरिंग मिस होने पर युवकों ने तमंचे की बट से हमला कर दूसरे पक्ष के युवक को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल युवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया है।
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के भोसिया गांव निवासी नदीम (23) पुत्र नन्हे का पड़ोस के अंसार पुत्र मोन्नान का काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। रविवार को दोपहर करीब दो बजे अंसार ने अपने साथी कोहंडौर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी दो युवकों के साथ गांव में पहुंचा। नदीम को देखते ही उसके ऊपर फायर कर दिया। लोगों की माने तो दो राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली न लगने से पर अंसार ने तमंचे की बट से नदीम के सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नदीम को उपचार के लिए स्थानीय चिकिस्सालय भेजा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कंधई अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि दोनो लोगों का मुंबई में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों घर आए थे। रविवार को फिर विवाद कर लिए हैं। गोली चलने की बात गलत है ।जिसको चोट लगी है उसको मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन