फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire while cooking, seven houses burnt

खाना बनाते समय लगी आग, सात घर जले

Thu, 16 Apr 2020 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Fire while cooking, seven houses burnt
Fire while cooking, seven houses burnt - फोटो : PRATAPGARH
खाना बनाते समय लगी आग से सात घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सांगीपुर के रंगौली निवासी कमला पत्नी छंगू की बेटी को पुत्र हुआ था। जिसके निकासन के लिए गुरुवार को महिलाएं घर में खाना बना रही थीं।
विज्ञापन

खाना बनाते समय दोपहर में अचानक उसके घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पड़ोसी कमलेश भारती, छोटेलाल, मेवालाल, विपिन, प्रेमवती व मुकेश की छप्परनुमा घर की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सातों घरों की संपूर्ण गृहस्थी राख हो चुकी थी। ग्रामीणाें ने तहसील प्रशासन से राहत सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

Fire while cooking, seven houses burnt

Fire while cooking, seven houses burnt- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed