फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire rained from the sky, increased risk of heatstroke

41 डिग्री सेल्सिएस तापमान, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा

Wed, 13 Apr 2022 08:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, increased risk of heatstroke
बुधवार को चिलचिलाती धूप में कालेज से घर को निकली छात्राएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने रंग में आ गई है। सूरज के तेवर से वातावरण तप रहा है। दिनभर चलने वाली गर्म हवाएं शरीर को बेध रही हैं। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया ह। बुधवार को पारा 41 डिग्री पहुंच गया। इससे दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पंखे व कूलर की हवा से भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

अप्रैल में ही जून महीने की तरह की गर्मी पड़ रही है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गर्मी इस कदर है कि सुबह नौ बजे के बाद धूप बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। दोपहर में लू के थपेड़े चेहरे झुलसाने पर आमादा हैं। इससे हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। धूप और गर्म हवाओं के बीच घर से बाहर निकलना सेहत पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ने के कारण अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन के शिकार हैं। इसमें बच्चों और युवाओं की संख्या अधिक है। इधर, मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि वातावरण में पुरवा हवाओं ने पकड़ बना रखी है। उमसभरी गर्मी के बीच तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यदि पश्चिमी हवाओं ने रफ्तार पकड़ी तो गर्मी में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार पीते रहें पानी
जिला अस्पताल के डॉ. अनुज चौरसिया ने बताया कि तेज धूप में जहां तक संभव हो बाहर जाने से बचें। अगर मजबूरी में जाना भी पड़े तो पूरे शरीर के साथ ही सिर को भी ढक लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही शिकंजी, लस्सी, मट्ठा, नारियल पानी आदि का भी खूब इस्तेमाल करें।
हीटस्ट्रोक के लक्षण
तेज बुखार, जिसमें तापमान 104 डिग्री या इससे ज्यादा चला जाता है। बेहोशी आ जाती है, मरीज कोमा में चला जाता है। इसके अलावा थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द होना, उल्टी आना, अधिक पसीना आना, गाढ़े रंग की पेशाब होना, मांसपेशियों व पेडू में ऐंठन आदि।

शुष्क एवं गर्म हवाएं चलने से बढ़ रहा तापमान
मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना का कहना है कि अभी तापमान में और बढ़ोतरी होगी। शुष्क एवं गर्म हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तापमान और भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed