फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fire on businessman and looted his daughter's aurnaments

व्यापारी के ऊपर फायर झोंक लूटे बेटी के जेवरात

Sun, 12 May 2019 12:28 AM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
fire on businessman and looted his daughter's aurnaments
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

बाजार से खरीदारी करके बेटी संग घर लौट रहे व्यापारी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों से भिड़े व्यापारी को पीटा गया। असलहे के बल पर बेटी से जेवरात लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। घटना की खबर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के लौवार निवासी अनिल सिंह की पट्टी में बक्शा व आलमारी की दुकान है। उनके घर पर श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। शनिवार दोपहर वह अपनी बेटी शर्मिला के साथ बाइक से पट्टी बाजार खरीदारी करने गए थे। बाजार से घर लौटते समय बाइक सवार पूरे चिरंजीव नहर पुलिया के पास सामने से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने अनिल के ऊपर फायर झोंक दिया। जिससे बचने के लिए वह बाइक समेत नीचे गिर पड़े। यह देख बदमाशों से अनिल भिड़ गए। पिता पुत्री दोनों मिलकर बदमाशों का मुकाबला करने लगी। बाद में दो बदमाश और आए गए। दोनों ने मिलकर असलहा निकाल लिया। इसके बाद असलहे के बल पर अनिल की जेब से बीस हजार तो बेटी के कान से झुमका, पायल, जंजीर समेत करीब एक लाख के आभूषण लूट लिए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कंधई पुलिस मामले की छानबीन करती रही। अनिल ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed