{"_id":"624dd31bad1b5935f505d0e7","slug":"fire-in-the-wiring-of-vikas-bhawan-complex-stir-pratapgarh-news-ald330362042","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन परिसर की वायरिंग में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन परिसर की वायरिंग में लगी आग, हड़कंप
विज्ञापन
विकास भवन में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद लाइन दुरूस्त करता इलेक्ट्रिशियन। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
बिजली के तारों में शार्टसर्किट से विकासभवन परिसर में बुधवार को आग लगी गई। आग से कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन देर शाम तक परिसर की बिजली अपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने बालू डालकर आग पर काबू पाया।
विकास भवन परिसर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यालय के करीब बुधवार की सुबह वायरिंग के मुख्य केबिल से धुआं निकलने लगा।
इसके बाद फायर अलार्म बज गया। इससे परिसर में हड़कंप मच गया। लगभग आधे घंटे तक केबल की शार्टसर्किट से वायरिंग के बोर्ड का पैनल भी जल गया। सूचना पर फायरब्रिगेड के दो वाहन सहित आठ सिपाही मौके पर पहुंचे। हालांकि बिजली का केबिल जलने की जानकारी होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बालू की मदद से सिपाहियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
परिसर में बुधवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी पैनल व केबिल बदल रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। विकास भवन परिसर में बिजली आपूर्ति ठप होने पर कार्यालयों में कंप्यूटर व पंखे तो सोलर ऊर्जा की मदद से चल गए, लेकिन कूलर व एसी नहीं चलने से अधिकारी व कर्मचारी परेशान हुए।