फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fire in pratapgarh

होटल मालिक हिरासत में, मैनेजर फरार

Fri, 19 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
fire in pratapgarh
होटल गोयल रेजीडेंसी में शुक्रवार भोर में लगी भीषण आग से दस लोगों की मौत के बाद पुलिस ने होटल मालिक सुनील गोयल को हिरासत में ले लिया है जबकि घटना के बाद से होटल का मैनेजर फरार है। मैनेजर के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस होटल मालिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। भदरी हाउस निवासी व्यवसायी सुनील गोयल घटना की खबर मिलने के बाद होटल पहुंचे।
विज्ञापन


 उस समय फायरब्रिगेड के लोग आग बुझाने में जुटे थे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भी घटना का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। आला अधिकारियों के आदेश के बाद होटल प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। होटल मालिक सुनील गोयल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 12 कमरों में मुसाफिर रुके हुए थे। इसके अलावा होटल में 20-25 कर्मचारी रोज की तरह सो रहे थे। होटल मैनेजर लोकेशचंद्र और दूसरे कर्मचारी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 बाबागंज स्थित होटल गोयल रेजीडेंसी में आग लगने की घटना के बाद पुलिस विभाग के साथ ही जिला प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंचने लगे। वे फायरब्रिगेड को आग बुझाने के लिए निर्देश दे रहे थे। इस बीच अचानक होटल मालिक के कुछ करीबी वहां पहुंचेे। उस समय जिलाधिकारी समेत दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे। कुछ लोग ने अधिकारियों पर विलंब से आने का आरोप लगाया और उन्हें कोसने लगे। एक व्यक्ति ने सीओ सिटी एमपी सलोनिया को धौंस दी कि कि तुम्हारी वर्दी उतरवा दी जाएगी। सीधे सीएम और डीजीपी से बात हो रही है। बात बढ़ती देख आसपास मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को चुप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed