फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fire in pratapgarh

बह निकले आंसू के दरिया, दहला कलेजा

Fri, 19 Jun 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
fire in pratapgarh
हादसे के बाद गोयल रेजीडेंसी से लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी और मोर्चरी तक हाहाकार मचा रहा। पूरे शहर में अफरातफरी रही। चीखपुकार से माहौल असहनीय वेदना से भर गया। मृतकों के परिजनों की चीत्कार और उनकी बदहवासी देख हजारों आंखें नम हो गईं। खबर मिलते ही लोग घटना स्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल से लेकर गोयल रेजीडेंसी तक भागम भाग मची रही। मरने वालों की तादाद जानने के लिए हर कोई परेशान रहा। मृतकों की संख्या सुनने के बाद ऐसा लगा रहा था मानो वज्रपात हो गया हो।
विज्ञापन


गोयल रेजीडेंसी में हुई घटना के बाद मौतों की मनहूस खबर शहर में फैली तो लोगों होश उड़ गए। होटल में मौत का तांडव देख सभी की आंखे पथरा गईं। जान बचाने के लिए छत से कूदे लोगों को लहूलुहान देख लोग अवाक रह गए। हर कोई घटना को लेकर परेशान व हैरान रहा। गोयल रेजीडेंसी से जिला अस्पताल की इमरजेंसी और मोर्चरी तक लोग दौड़ते रहे। मृतकों के परिजनों का रुदन देखकर सबका कलेजा दहल गया। अमर उजाला कर्मी मृतक मनोज शर्मा की पत्नी ममता संग पहुंचे परिजन व सगे संबंधियों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मनोज के मिलनसार स्वभाव और हमेशा हंसने वाले चेहरे को यादकर सभी बिलखते रहे। नारंगपुर पट्टी निवासी मृतक बृजेश कुमार की मां गीता देवी भी परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गईं। दर्जनों महिलाओं संग पहुंची उसकी मां सीना पीट-पीट कर रोते हुए बदहवास हो गई। साथ रही युवती मंजू देवी का भी रो-रो कर बुरा हाल था। रोते-रोते मंजू बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed