फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fire in pratapgarh

पछुवा की चाल ने बरपाया सिटकहा में कहर

Sun, 07 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
fire in pratapgarh
पछुवा हवा की चाल ने सिटकहा पूरे खुशई में जमकर कहर बरपाया। आग की ऊंची लपटें उठते देख लोगों की जान अटक गई। यदि आग पर समय से काबू न पाया जाता तो कई और परिवार तबाह हो जाते। सिटकहा में आग ने विकराल रूप धारण कर 16 परिवार के लोगों को बेघर कर दिया। खून पसीने से बनाई गई गृहस्थी पलभर में ही राख के ढेर में तब्दील हो गई। पारस के घर लगी आग को काबू में करने का लोगों ने प्रयास किया, लेकिन चिलचिलाती धूप में पछुवा हवा ने ऐसा रूप धारण किया कि लोगों की जान ही अटक गई। तेज हवा से आग पल भर में ही भयंकर हो गई। हवा के साथ आग की लपटें इधर से उधर घूमते ही दूर छप्परों को भी अपने आगोश में लेती रहीं।
विज्ञापन


हवा की चाल ने लोगों को अपनी गृहस्थी का सामान निकालने तक का मौका भी नहीं दिया। बस्ती के इर्द-गिर्द बने पक्के मकान वाले भी दहल गए। वे भयभीत थे कि समय पर आग न बुझी तो उनका घर भी आग के आगोश में आ सकता है। ऐसे में कई परिवार के लोग अपने घरों में जलने वाले सामान को हटाने व उसे पानी से भिगोने लगे। बस्ती के लोगों ने इस हालात में भी धैर्य नही खोया और आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास करते रहे। यदि फायरब्रिगेड समय पर पहुंच गई होती तो शायद कई घर जलने से बचाए जा सकते। मोहनगंज बाजार के लोग भी आग बुझाने के लिए पहुंचे थे। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग से गुजर रहे राहगीर भी अगिभनकांड पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed