{"_id":"571cf2be4f1c1b98788b4f0e","slug":"fire-in-kohdaour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन आने से पहले आग ने जलाई गृहस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन आने से पहले आग ने जलाई गृहस्थी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
कोहंड़ौर में आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव में रविवार को आग ने दो घर की गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। जहां एक घर में मई माह में शादी होने वाली थी। आग की भयानक स्थिति को देख दहशत में आए परिजन व ग्रामीण चीखने लगे। स्थानीय लोगों की सहायता से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। धन्नीपुर गांव निवासी मोनू अपने छोटे भाई अशोक व मां के साथ रहता है। मोनू की शादी होने की वजह से वह अपने छोटे भाई के साथ रविवार को खरीदारी करने के लिए रामगंज बाजार गया था। घर पर मां व बच्चे थे। दोपहर में किसी काम से मां भी कही चली गई। इसी बीच घर में मौजूद बच्चे माचिस की तीली जलाकर खेल रहे थे।
अचानक तीली से निकली चिंगारी घर के छप्पर तक पहुंच गई। हवा झोंका तेज होने की वजह से कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। आग से निकल रही लपटे 200 मीटर दूर पड़ोसी ऊदल के घर जा पहुंची। वह घर भी धू-धूकर जलने लगा। घरों को निगल रही आग को देख परिजन चीखने लगे। साथ ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। वह भी शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पंपिंगसेट व हैंडपंप के सहारे आग पर बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि आग ठंडी होने तक दोनों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। यह देख परिजन रोने-बिलखने लगे। जानकारी होने पर कोंहड़ौर पुलिस भी मौके पर पहुंची।