फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire broke out in the wagon of a coal laden goods train

Pratapgarh News: कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the wagon of a coal laden goods train
मुगलसराय से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के कोयले लदे वैगन में दादूपुर के पास संदिग्ध दशा में आग लग गई। जानकारी होने पर गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक मां बेल्हादेवी को दी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। जंक्शन के दो नंबर लाइन पर मालगाड़ी को लिया गया। दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। एक घंटे के बाद उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

मुगलसराय से कोयला लादकर मालगड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। दोपहर दो बजे के करीब दादूपुर पहुंची तो एक बैगन से धुआं उठने लगा। जानकारी होने पर गार्ड ने चालक के साथ रेलवे कंट्रोल और स्टेशन अधीक्षक मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन को सूचना दी। एसएस शमीम अहमद ने फोनकर दमकलकर्मियों को बुलाया। मालगाड़ी 2.45 बजे जंक्शन पर पहुंची। इसे दो नंबर लाइन पर लिया गया। दमकलकर्मी ट्रेन रुकते ही आग बुझाने में जुट गए। करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि पौने तीन बजे मालगाड़ी जंक्शन पर पहुंची और एक घंटे देरी पौने चार बजे उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


काशी और पद्मावत के यात्रियों में मची खलबली
मां बेल्हादेवी जंक्शन पर शाम चार बजे काशी विश्वनाथ और साढ़े चार बजे तक पद्मावत एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्रियों की भीड़ जमा हो जाती है। बुधवार को मालगाड़ी के एक बैगन से धुआं उठता देखकर हर कोई दंग रह गया। यात्री प्लेटफॉर्म छोड़कर बाहर निकल गए। आग पर काबू पाए जाने तक रेल कर्मचारियों के साथ यात्री और स्टेशन के आसपास के लोग काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के दिनों में कोयला पर पानी का छिड़काव किया जाता है। जिस मालगाड़ी के एक बैगन से धुआं उठ रहा था उसपर पानी का छिड़काव नहीं किया गया था। समय रहते जानकारी हो गई, इससे बड़ा हादसा टल गया। किसी प्रकार की अफरा तफरी की स्थित स्टेशन पर नहीं रही।
- शमीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed