{"_id":"667f4005bd6f1a2b570013f4","slug":"fire-broke-out-due-to-leakage-gas-cylinder-pratapgarh-news-c-261-1-sald1003-113360-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लीकेज गैस सिलिंडर से लगी आग, मां-बेटी समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लीकेज गैस सिलिंडर से लगी आग, मां-बेटी समेत चार झुलसे
विज्ञापन
सदर तहसील के चक थांबा गांव में बृहस्पतिवार रात रसोई गैस में खाना पकाने के दौरान लीकेज सिलिंडर से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां-बेटी समेत चार लोग झुलस गए। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना में करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
चक थांबा गांव अमरावती महिलाओं का स्वयं सहायता समूह संचालित करती हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे अमरावती पत्नी रामदीन खाना बना रही थीं। इस दौरान रसोई गैस में लीकेज के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आकर अमरावती बाहर की तरफ भागीं। लपटों से घिरी मां को बचाने में उनकी बेटी रंजना, पड़ोसी मिलन, रिश्तेदार शनि भी झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अमरावती के मुताबिक तीन दिन पहले ही वह समूह का 50 हजार रुपये निकाल कर घर लाई थी। आग की चपेट में आने से नकदी व गृहस्थी का सामान जल गया। पड़ोस में रहने वाले जेठ धर्मवीर के घर तक भी लपटें पहुंच गई थीं। इससे उसके घर में रखे कपड़ा, आनाज, साइकिल आदि जल गए। कुल मिलाकर करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है। आग ने मिथुन के छप्पर को भी चपेट में ले लिया था, लेकिन मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
सिलिंडर से लगी आग से गृहस्थी जली
चायल तहसील के लोही गांव निवासी रामदीन व उसके बेटे राजेंद्र के घर शुक्रवार सुबह गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। आग की लपटें देख परिवार के लोग जान बचाकर बाहर भागे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में 50 हजार रुपये नकद समेत दो लाख का सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया