{"_id":"57224dca4f1c1b0a61a929a5","slug":"fire-bhagrai","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगलगी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय छा गया है। लगातार गांवों में आग लग रही ह्रै, लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पा रही है। गुुरवार को भी आग लगने से आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी राख में तब्दील हो गई। बाघराय थाना क्षेत्र के मलावा छजईपुर गांव में दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पहले राम सजीवन के घर से उठी तो ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन छप्परनुमा घर होने के कारण ग्रामीणों को सफलता नहीं मिली। इस दौरान एक कुंडा से व एक प्रतापगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लेकिन भयंकर आग होने के कारण दोनों की टंकी का पानी खत्म हो गया।
बाद में इंजन से पानी भरकर फिर से आग बुझाई गई। इस दौरान गांव के रामसजीवन, राजेश, राम सुंदर व रमेशचंद्र प्रधान के घर राख में तब्दील हो गए। सूचना पर संबंधित लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उधर, बाघराय के ही खुशहा गांव में राम प्रकाश के घर सुबह आग लग गई। शोर पर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन आग ने उसकी सारी गृहस्थी को राख कर दिया। इसी तरह से नवाबगंज थाना क्षेत्र के केरावडीह गांव निवासी मुस्तफा के लड़के की शादी गांव के रिसासत अली की लड़की से होनी थी। बुधवार को बारात जाने के बाद शाम को उसके घर में आग लग गई। इससे मुस्तफा की सारी गृहस्थी जल गई। यही नहीं शादी के लिए इकट्ठा हुआ सारा सामान भी जल गया।