फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire again in Gajehada forest, forest wealth worth lakhs burnt to ashes

Pratapgarh News: गजेहड़ा जंगल में फिर लगी आग , लाखों की वन संपदा जलकर राख

Sun, 09 Apr 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire again in Gajehada forest, forest wealth worth lakhs burnt to ashes
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग किनारे देल्हूपुर के गजेहड़ा जंगल में शनिवार को फिर से अचानक आग लग गई। आग लगने से जंगल के सौ से अधिक पेड़ जलकर राख हो गए। गजेहड़ा जंगल में लगातार दूसरी बार आग लगने से लाखों की वन संपदा का नुकसान हुआ है। वहीं दमकलकर्मी देर शाम तक आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे। इससे पहले गजेहड़ा जंगल में 27 मार्च को आग लग गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को एक बार फिर से जंगल में आग लग गई। दोपहर में सड़क किनारे पत्तियों में लगी आग कुछ ही देर में पेड़ों तक पहुंच गई। जंगल में आग की ऊंची लपटे उठते देख राहगीरों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जंगल के पास पहुंच गई। जंगल की आग के खेत में पहुंचने की आंशका से ग्रामीण घबरा गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद दमकलकर्मियों को घटना के बारे में बताया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में लग गए, लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। देर शाम तक फायरकर्मी आग बुझाने में डटे रहे।
विज्ञापन

इनसेट---
आग से ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
रखहा। पट्टी तहसील क्षेत्र के कापाहरी गांव में अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से अनिल दूबे की डेढ़ बीघा और प्रदीप दूबे की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आकलन करने के बाद रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed