{"_id":"5d7403d68ebc3e93d96578cf","slug":"fir-on-two-in-rape-case-pratapgarh-news-ald254285827","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों पर मुकदमा
अमर उजाला की खबर पर जागी पुलिस, एक गिरफ्तार
दबंगों के भय से पीड़िता के परिजन नहीं दर्ज करा रहे थे केस
लालगंज। आठ वर्षीय मासूम बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुदमा दर्ज किया गया है। अमर उजाला की खबर पर पुलिस की कुंभकर्णी नींद टूटी। गांव पहुंची पुलिस ने पीड़िता को कोतवाली लाकर मेडिकल के लिए भेजा। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के दबंग होने के कारण पीड़िता के परिजन तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे।
लालगंज कोतवाली के एक गांव में दबंग किस्म के दो युवकों ने चार दिन पहले आठ वर्षीय दलित बालिका के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता की तबियत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर शहर स्थित एक नर्सिंगहोम पहुंचे। हालत में सुधार होने पर तीसरे दिन शुक्रवार की देर रात परिजन उसे लेकर घर चले आए। आरोपियों की दबंगई के भय से पीड़िता के परिजन लालगंज पुलिस से शिकायत करने के बजाए घर में दुबके रहे। अमर उजाला ने इस खबर का प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर का असर रहा कि शनिवार को आननफानन में कोतवाल महिला एसओ के साथ दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे। पूछताछ में पीड़िता व उसके परिजनों ने गांव के ही दबंग किस्म के दो युवकों पर गैंगरेप में शामिल होने की बात बताई। पीड़िता की मां ने बताया कि गांव में आरोपियों की जाति विशेष का वर्चस्व होने के कारण वह पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंच सकी। लेकिन पुलिस के भरोसा दिलाने पर पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। यहां पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही शिवा सिंह पुत्र बबलू सिंह व नैतिक सिंह पुत्र रिंकू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट, धमकी व एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपी शिवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद परिजनों में भय व्याप्त है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा को भरोसा दिलाया है।