फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fir on 132 with pradhan

प्रधानपति समेत 123 लोगों पर मुकदमा

Thu, 28 May 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
fir on 132 with pradhan
कोहड़ौर के धरौली मुफरिद में हुए बवाल के मामले में पुलिस व कालेज संचालक की पत्नी ने 123 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रधानपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोहड़ौर के धरौली मुफरिद में मंगलवार की शाम रास्ता बनाने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए थे। पुलिस पहले बैकफुट पर आई। बाद में कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद उपद्रवियों को काबू में करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कालेज संचालक की पत्नी रीता सिंह की तहरीर पर प्रधानपति हीरालाल वर्मा समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरा मुकदमा कोहड़ौर थानाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने लिखाया है। जिसमे पुलिस पर हमला करने के साथ ही लाकडाउन उल्लंघन समेत अन्य आरोप शामिल हैं। जिसमे प्रधानपति हीरालाल वर्मा, संदीप सिंह, मनीष सिंह, अंगद सिंह व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि प्रधानपति हीरालाल वर्मा, दीपक वर्मा व अखिलेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार उपद्रवियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed