{"_id":"69e52c66fb972e6f930f218d","slug":"fir-filed-against-je-and-two-linemen-in-case-of-youths-death-by-electrocution-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-165641-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट से युवक की मौत के मामले में जेई व दो लाइनमैन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट से युवक की मौत के मामले में जेई व दो लाइनमैन पर एफआईआर
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में जेई व दो लाइनमैन के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को हुई युवक की मौत के बाद पीड़ित मां ने तहरीर दी थी।
उदयपुर के अमावां निवासी सीमा सिंह का पुत्र शिवम सिंह उर्फ आदित्य मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर ड्राइवर के साथ पूरे चौहान वीरगढ़ भूसा बनाने के लिए गया था। खेत में पहुंचने पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर खड़ा कर दिया।
ट्रॉली में बैठा शिवम जैसे ही उतरने के लिए खड़ा हुआ, ऊपर से गुजरे एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर नीचे गिर गया। अमेठी के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की मां का आरोप है कि राजापुर उपकेंद्र के जेई आनंद कुमार, लाइनमैन भोलू मिश्र व लाइन मैन शिव मूरत कोरी की लापरवाही के कारण तार नीचे लटक रहा था और बेटे की मौत हुई। उदयपुर के प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मोहम्मद आफताब आलम ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।