फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR against five people including the SP District President who was detained in jail

जेल में निरुद्ध सपा जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर

Sat, 27 Nov 2021 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
FIR against five people including the SP District President who was detained in jail
सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सपा जिलाध्यक्ष पर गाड़ी चढ़ाने, जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी अर्जुन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह सात अक्तूबर को बाइक से घर जा रहा था।
इस दौरान करेंटी मऊदारा गांव निवासी सपा जिलाध्यक्ष और कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव के छोटेभाई छविनाथ यादव ने चार पहिया गाड़ी से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। विरोध करने पर छविनाथ और उनके साथियों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ अर्जुन सिंह का कहना है कि पीड़ित अर्जुन की तहरीर पर मामले की जांच की गई। आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम से मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस
एसडीएम से मारपीट सहित अन्य धाराओं में तीन अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस ले लिए गए हैं। राज्यपाल की अनुमति से लोक अभियोजक ने मुकदमों को वापस ले लिया है। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन एसडीएम रहे मोहनलाल गुप्ता ने कुंडा कोतवाली में तहरीर देकर अधिवक्ता केके सिंह, संजय कुमार पांडेय व लवलेश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां चल रहा था।

इस मामले में राज्यपाल की अनुमति पर अभियोजन अधिकारी ने मुकदमा वापसी का प्रार्थना पत्र दिया था। जिससे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील में लड्डू बांटे और न्यायालय के फैसले पर खुशी जताई। इस दौरान पूरी तहसील के अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed