{"_id":"656b4ee1f8a49dbd6106c66a","slug":"fine-of-rs-61-thousand-for-illegal-occupation-of-road-and-drain-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-272781-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चकमार्ग, नाली पर अवैध कब्जे में 61 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चकमार्ग, नाली पर अवैध कब्जे में 61 हजार का जुर्माना
Sat, 02 Dec 2023 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Dec 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। बाबा बेलखरनाथ धाम के मोलनापुर गांव निवासी राजमणि ने चकमार्ग और नाली पर कब्जा जमाया था। ग्रामीणों ने एसडीएम पट्टी देश दीपक से शिकायत की। उन्होंने लेखपाल को जांच का आदेश दिया था। लेखपाल ने जांच के दौरान कब्जा हटाने को कहा था। इसके बावजूद राजमणि ने चकमार्ग और नाली को पूरी तरह से जोत कर अपने खेत में मिला लिया। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार मनोज राय ने राजमणि के खिलाफ 61 हजार रुपये का जुर्माना और गांव सभा की भूमि से कब्जा हटाने का आदेश जारी किया है। संवाद