फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Film artist Guddu Salman, who worked in Dabangg and Bajrangi Bhaijaan, is no more

Pratapgarh : फिल्मों में सलमान खां के डुप्लीकेट के तौर पर काम करने वाले गुड्डू सलमान का निधन

Sat, 01 Oct 2022 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 01:31 AM IST
सार

जिले के रहने वाले फिल्मी कलाकार राजेंद्र प्रसाद पांडेय उर्फ गुड्डू का मुंबई में निधन हो गया। वह फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी थे। गुड्डू ने दबंग, बजरंगी भाईजान जैसी कई सफल फिल्मों में सलमान खान के डुप्लीकेट के तौर पर काम किया था।

विज्ञापन
Film artist Guddu Salman, who worked in Dabangg and Bajrangi Bhaijaan, is no more
Pratapgarh News : गुड्डू पांडेय, सलमान खान के साथ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के रहने वाले फिल्मी कलाकार राजेंद्र प्रसाद पांडेय उर्फ गुड्डू का मुंबई में निधन हो गया। वह फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी थे। गुड्डू ने दबंग, बजरंगी भाईजान जैसी कई सफल फिल्मों में सलमान खान के डुप्लीकेट के तौर पर काम किया था।

विज्ञापन

 


अंतू थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा निवासी राजेंद्र को फिल्म जगत में सागर राज पांडेय के नाम से जाना जाता था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर मायानगरी में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। कई साल पहले गुड्डू मायानगरी पहुंचे। वहां कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने अपनी पहचान बनाई। इस बीच उनका चयन फिल्म निर्माताओं ने सलमान के डुप्लीकेट के तौर पर किया। फिर तो उन्हें डुप्लीकेट नहीं बल्कि गुड्डू सलमान के नाम से बुलाया जाने लगा। सलमान के साथ काम करते-करते वह उनके निकटस्थ हो गए। उनकी हर फिल्म में सलमान के साथ उनकी मौजूदगी होती रही। 

विज्ञापन

 


सागर पांडेय सलमान खान की बॉडीगार्ड समेत कई अन्य फिल्मो में डुप्लीकेट का रोल निभा चुके थे। सागर ने कुछ कुछ होता है फिल्म में भी सलमान खान के डुप्लीकेट का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दबंग, दबंग 2, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी सलमान के डुप्लीकेट के तौर पर काम किया। उनके निधन का समाचार मिलने से लोग मर्माहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed