{"_id":"5bf8567dbdec22414c6435f3","slug":"figures-giving-statistics-work-of-government-showing-on-the-surface-shrikant-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़े दे रहे गवाही, धरातल पर दिख रहे सरकार के काम : श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़े दे रहे गवाही, धरातल पर दिख रहे सरकार के काम : श्रीकांत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी व योगी सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। विकास कार्यों में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। जिसने वोट दिया है वो भी हमारा है, जिसने नहीं दिया है वह भी हमारा है। देश की यह पहली ऐसी सरकार है, जिसके विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं और आंकडे़ भी चिल्लाकर बोल रहे हैं। बिजली से वंचित घरों को रोशन करने का सपना आज साकार हो रहा है। 2019 तक शहर की तरह ही गांवों के लोगों को भी 24 घंटे मिलेगी बिजली। यह बातें शुक्रवार को रानीगंज तहसील क्षेत्र स्थित मां वाराही देवी धाम में आयोजित तीन दिवसीय वाराही महोत्सव का शुंभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहीं।
योगी सरकार के 22 महीने में बिजली के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि सत्ता में आने पर प्रदेश में बिजली से वंचित घरों का आंकड़ा 1.18 करोड़ था, जिसके सापेक्ष 80 लाख घरों तक बिजली पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में बेल्हा में शहर से लेकर गांव तक 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए 5089 ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे। भैसौना, हंडौर, मानिकपुर में उपकें द्र बन रहे हैं। 11 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य होगा। 206 किमी एचटी लाइन व 450 किमी एलटी लाइन दौड़ाई गई है। अभी 2375 किमी एचटी लाइन और भी दौड़ाई जाएगी। 566 करोड़ रुपये का कार्य 2019 मार्च तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस, बसपा व सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास कार्य के नाम झूठा वादा कर ये पार्टिया ठगती रहीं। काम एक भी नहीं किया। अब प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के कार्यों से बौखलाहट साफ दिख रही है।
अपने काम के बदौलत भाजपा की 19 राज्यों में सरकार है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास व ओडीएफ सहित विभिन्न योजनाआें ंकी उपलब्धियां गिनाईं। रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, विधायक संगमलाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, काशीनाथ तिवारी, समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, रमेशचंद्र मिश्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपने संबोधन के अंतिम चरण में मंत्री श्रीकांत शर्मा विपक्षी पार्टियों की चुटकी लेने से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा कि तब बिजली जाने पर खबर बनती है, अब आने पर। उन्होंने कहा कि निर्धारित रोस्टर में कटौती नहीं होती है। लापरवाही बरतने पर अधिकारियोें पर गाज गिरेगी।
तीन दिवसीय मां बाराही महोत्सव के पहले दिन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। पशुपालन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी स्टाल पर मौजूद रहे। सभी अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं उनकी उपयोगिताओं के बारे में लोगों को अवगत करा रहे थे। स्टाल पर दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी रही।
राममंदिर निर्माण व उद्योगविहीन जिले के सवाल पर मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में योगी के प्रयास से अब निवेशकों की संख्या बढ़ रही है। धीरे-धीरे यह जिला भी उद्योग से अछूता नहीं रहेगा, यहां भी उद्योग धंधों की शुरुआत होगी। चुनाव आने पर ही क्यों गरर्माता है राम मंदिर का मामला...इस सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला कोर्ट में लंबित है। संविधान के दायरे मेें रहकर ही राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हमारे चुनावी एजेंडे में राम मंदिर के निर्माण का जिक्र था, मगर वह संविधान के दायरे में रहकर। कोर्ट के फैसले का इंतजार है। फैसला आने पर राममंदिर का निर्माण होगा।