फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fighting during wedding ceremony, groom's friend fell into well in stampede, died

Pratapgarh News: शादी समारोह में मारपीट, भगदड़ में दूल्हे का दोस्त कुएं में गिरा, मौत

Wed, 29 Nov 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 29 Nov 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Fighting during wedding ceremony, groom's friend fell into well in stampede, died
पट्टी कोतवाली के शेखपुर अठगवां में मंगलवार की रात शादी समारोह में डीजे बंद कराने की बात पर हुआ विवाद एक शिक्षक का काल बन गया। विवाद में हुई मारपीट और भगदड़ के दौरान अंधे कुएं में गिरने से दूल्हे का शिक्षक दोस्त की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी की रस्में पूरी कराकर दुल्हन की विदाई कराई। घटना में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शेखपुर अठगवां निवासी भागीरथी उर्फ मुकुंद यादव की बेटी लक्ष्मी की शादी मंगलवार को थी। लीलापुर के गड़ौरी से बरात आई थी। जयमाल होने के उपरांत फ्लोर डीजे पर घराती डांस कर रहे थे। तभी बराती पक्ष के लोग भी पहुंचे। कुछ लोगों ने भोजपुरी गाना बजाने को कहा, जिसका विरोध करते हुए बरात में आई महिलाओं ने डीजे बंद करा दिया। इसी बात पर बढ़े विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


बरात में शामिल होने दूल्हे का शिक्षक दोस्त शिव प्रताप सिंह निवासी राहाटीकर भी आए थे। वह केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में तैनात थे। विवाद के दौरान वह बीचबचाव करने लगे। तभी मची भगदड़ में वह खंडहर हो चुके अंधे कुएं में गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुछ देर बाद फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद शिव प्रताप को बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव प्रसाद की मौत के बाद पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। शादी के घर में मातम छा गया। गम और गुस्से के बीच पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक शिव के पिता हरिश्चंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed