फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fighting and firing between two parties in Biharganj

बिहारगंज में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग

Thu, 23 Apr 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fighting and firing between two parties in Biharganj
Fighting and firing between two parties in Biharganj - फोटो : PRATAPGARH
हैंडपंप पर हाथ पैर धुलने को लेकर शुरू हुए विवाद में दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। उनके बीच मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद घायलों को अस्पताल भेजा। घटना के बाद बिहारगंज बाजार में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में गुरुवार को अकबर के घर के सामने लगे हैंडपंप पर मुकेश जायसवाल पानी भरने गया था। पानी भरने के बाद वह हाथ पैर धुलने लगा। जिसका अकबर के परिवार के लोगों ने विरोध किया। बातचीत के दौरान पड़ोस के रहने वाले चंदन सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन

बातचीत बढ़ने पर मुकेश व चंदन पक्ष के लोगों के बीच कुल्हाड़ी, लाठी डंडे चलने लगे। मुकेश का आरोप है कि चंदन सिंह ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग भी की।
मारपीट व बवाल की खबर पर पहुंची पुलिस ने घायल मुकेश जायसवाल (23), चंद्र प्रकाश जायसवाल (60), दिलीप जायसवाल (26) और दूसरे पक्ष से घायल चंदन सिंह (28), प्रिंस सिंह (23) और हेमंत सिंह (35) को जिला अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed