फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fight between two parties in land dispute

Pratapgarh News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in land dispute
जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में अधिवक्ता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट की घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर सूर में अधिवक्ता शनि विश्वकर्मा और सीता देवी के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान युवतियों का बाल पकड़कर घसीटकर पीटा गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष से अधिवक्ता सनी विश्वकर्मा का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष की कावेरी सरोज, पूजा सरोज व प्रिया सरोज लहूलुहान हो गईं। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। मामले में अधिवक्ता सनी विश्वकर्मा की तहरीर पर सीता देवी, कावेरी, पूजा, शादीलाल व बबलेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की कावेरी देवी ने अधिवक्ता शनि विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, रूबी विश्वकर्मा, सीता देवी व नीतू विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को लात, घूसों, ईंट से दौड़ाकर पीट रहे हैं। सांगीपुर एसओ मनीष कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 10 लोगों में केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed