{"_id":"63221c6b35450b5efc481b18","slug":"fight-between-truck-drivers-for-giving-pass-at-railway-crossing-pratapgarh-news-ald3415838132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News : रेलवे क्रासिंग पर पास देने को लेकर ट्रक चालकों के बीच मारपीट, सड़क पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News : रेलवे क्रासिंग पर पास देने को लेकर ट्रक चालकों के बीच मारपीट, सड़क पर लगा भीषण जाम
Wed, 14 Sep 2022 11:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:54 PM IST
सार
बुधवार दोपहर चावल लादकर भंगवाचुंगी की ओर जा रहे ट्रक ने क्रॉसिंग के पूर्वी छोर पर सामने से आए ट्रक को पास देने के लिए कहा। जिसे लेकर उनके बीच तकरार होने लगी। दोनों चालक तैश में आ गए।
विज्ञापन
Fight between truck drivers for giving pass at railway crossing
विस्तार
नया मालगोदाम रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक चालकों की मनमानी का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को दो ट्रक चालकों के बीच मारपीट होने लगी। क्रॉसिंग पर हंगामे की खबर पर पहुंची तो आरपीएफ ने चालकों को फटकार लगाई। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर चावल लादकर भंगवाचुंगी की ओर जा रहे ट्रक ने क्रॉसिंग के पूर्वी छोर पर सामने से आए ट्रक को पास देने के लिए कहा। जिसे लेकर उनके बीच तकरार होने लगी। दोनों चालक तैश में आ गए। जिसके बाद उनके बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
क्रॉसिंग पर वाहनों के खड़े होने से करीब आधे घंटे जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान पहुंचे। विवाद करने वाले ट्रक चालकों को फटकार लगाकर वाहनों को निकलवाया। तब जाकर आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन