फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fight between doctor and councilor brother in medical college

प्रतापगढ : मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और सभासद के भाई के बीच मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 12 Nov 2022 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 11:35 PM IST
सार

शहर के सिविल लाइन करणपुर के सभासद विनय सिंह भोला के प्रधान भाई अजय सिंह शनिवार की देर रात अपने गांव के सूरज को लेकर अस्पताल आए थे। इमरजेंसी में घायल सूरज की डॉक्टरी कराने की बात करने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन
Fight between doctor and councilor brother in medical college
प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद मची रही अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डॉक्टर सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज के इलाज को लेकर चिकित्सक और सभासद के भाई के बीच मारपीट हो गई। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सभासद के भाई को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।

विज्ञापन



शहर के सिविल लाइन करणपुर के सभासद विनय सिंह भोला के प्रधान भाई अजय सिंह शनिवार की देर रात अपने गांव के सूरज को लेकर अस्पताल आए थे। इमरजेंसी में घायल सूरज की डॉक्टरी कराने की बात करने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन



आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार अफसर उस समय राउंड पर पहुंचे। उन लोगों ने सभासद के भाई के साथ मारपीट की। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस अजय को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। घटना की जानकारी के बाद सभासद समर्थक अस्पताल में एकत्र हो रहे थे। बवाल के अंदेशे को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed