फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े : सांसद संगमलाल पर हमला, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 77 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Sat, 25 Sep 2021 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Sep 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Fight between BJP and Congress workers in Pratapgarh, BJP MP's vehicles damaged
प्रतापगढ़ में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट में सांसद संगमलाल पर भी हमला हुआ। - फोटो : प्रतापगढ़

सांगीपुर ब्लॉक में शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। नारेबाजी के बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे सांसद संगमलाल गुप्ता की कांग्रेसियों ने पिटाई कर दी और उनके कपड़े फाड़ दिए। पथराव से सांसद की फार्च्यूनर कार समेत तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता और रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा मोना, सांगीपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू समेत 27 नामजद और पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



सांगीपुर विकास खंड के सभागार में शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। अपराह्न दो बजे कांग्रेस विधायक दल की नेता व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना एवं कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मेले में शामिल होने पहुंच गए। प्रमोद व मोना ने दीप प्रज्ज्वलन कर मेले की शुरुआत की और मंच पर बैठ गए। इस बीच भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता भी समर्थकों के साथ भी वहां पहुंच गए। विधायक मोना ने अफसरों से कहकर उन्हें मंच पर बुलाकर बैठा लिया। इस बीच मंच के पीछे खड़े भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी व हाथापाई होने लगी। मारपीट से सभागार में भगदड़ मच गई। 

Fight between BJP and Congress workers in Pratapgarh, BJP MP's vehicles damaged
प्रतापगढ़ में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता की गाड़ियों में तोड़फोड़ करता युवक। - फोटो : प्रतापगढ़
आरोप है कि इस दौरान सांसद संगमलाल गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। अफरातफरी के बीच सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता सभागार से निकलकर सड़क पर आ गए। कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़कर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने पथराव कर सांसद संगमलाल गुप्ता की फार्च्यूनर कार समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। बवाल बढ़ता देख सांसद संगमलाल समर्थकों के साथ भागकर कोतवाली पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम राहुल यादव व सीओ जगमोहन सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में सांसद संगमलाल की तहरीर पर पुलिस ने देर रात वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता और रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा मोना, सांगीपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू समेत 27 नामजद और पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
Fight between BJP and Congress workers in Pratapgarh, BJP MP's vehicles damaged
प्रतापगढ़ में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता की गाड़ियों में तोड़फोड़ करता युवक। - फोटो : प्रतापगढ़

सांसद ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप, सुनियोजित था हमला 
सांसद संगमलाल गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान हुआ हमला पूरी तरह से सुनियोजित था। वह जब सांगीपुर ब्लॉक में पहुंचे तो पचास से साठ की संख्या में मौजूद लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया। वे सांगीपुर इंस्पेक्टर तुषार त्यागी को पीटने लगे। रोकने पर उनके साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fight between BJP and Congress workers in Pratapgarh, BJP MP's vehicles damaged
पुलिस से शिकायत करते पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी। - फोटो : प्रतापगढ़

आरोप मनगढ़ंत, किसके दबाव में लगा रहे यह सांसद ही जानें : प्रमोद
कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक सभागार में मेरी और विधायक मोना की मौजूदगी में सांसद के साथ मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। सांसद सुरक्षाकर्मियों के साथ सुरक्षित निकल गए। वे किसके दबाव में  इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, ये वे ही जानें। जिला प्रशासन और पुलिस जिस स्तर पर चाहें कमेटी बनाकर जांच करा लें। सच्चाई सामने आ जाएगी। सांसद के सभी आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
Fight between BJP and Congress workers in Pratapgarh, BJP MP's vehicles damaged
नारेबाजी के दौरान भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता लोगों को समझाते हुए। - फोटो : प्रतापगढ़

सांसद के साथ आए लोगों ने किया बवाल : मोना
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता और रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना का कहना है कि कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता के पहुंचने के बाद मैंने मंच पर बुलाकर उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाया।  सांसद के साथ आए समर्थकों में कुछ अराजक तत्व भी शामिल थे। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यक्रम के संचालक का माइक छीन लिया। नीचे बैठे लोग नारेबाजी करने लगे। मैं और पूर्व राज्यसभा सांसद जब तक कार्यक्रम में रहे, तब तक सांसद के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed